Hook
More breakout videos from this creator.
जब भी कोई आपसे कहता है कि ऐसी क्वाड्रेटिक इक्वेशन को सॉल्व करो तो आप कहते हो भैया तो बहुत ही आसान है इसके स्प्लिट द मिडल टर्म कर लेते हैं मतलब ऐसे दो नंबर सोच लेते हैं जिनका सम 3 हो और प्रोडक्ट 2 हो तो 2 और 1 तो इस इक्वेशन को x^2 + 2x + x + 2 करके लिख सकते हैं जिसमें x को अगर कॉमन ले ले तो ये हो जाएगा x+2 और 1 को कॉमन ले ले तो x+2 और x+2 को कॉमन लेने पे ब्रैकेट में बचेगा x+1 अब ये बात आपने रट तो ली है और जब मैथ्स का डेवलपमेंट हो रहा था ना तो चीजों को विज़ुअलाइज़ करके समझाया जाता था तो क्या हम इस क्वाड्रेटिक इक्वेशन को विज़ुअलाइज़ करके समझ सकते हैं? हमारी इक्वेशन है x^2 + 3x + 2 जिसको हम एरिया के फॉर्म में इमेजिन कर सकते हैं। x^2 एक स्क्वायर होगा जिसकी दोनों साइड्स x होंगी। 3x तीन पट्टियां होंगी जिनकी साइड x और दूसरी साइड 1 होगी। एंड 2 हमारे दो स्क्वेयर्स होंगे जिनकी दोनों साइड्स 1 1 होंगी। क्या हम इन तीनों शेप को मिलाकर के एक रेक्टेंगल बना सकते हैं? चलो ट्राई करते हैं। अब जैसा कि आप देख सकते हैं कि सारे शेप्स को जोड़ने के बाद एक रेक्टेंगल बन गया है। जिसकी साइड्स अगर हम देखें तो एक साइड होनी चाहिए x+2 और दूसरी साइड होगी x+1 मतलब इसका एरिया होगा (x+2)(x+1) हमने इसी फॉर्म में तो अपनी क्वाड्रेटिक को लिखा था। x^2 + 3x + 2 जो कि एक एरिया को रिप्रेजेंट कर रहा है वो एक बड़े रेक्टेंगल के फॉर्म में भी इमेजिन किया जा सकता है। x+2 * (x+1) तो आप ये सोच के बताइए कि अगर ये दो नंबर्स नेगेटिव होते या इमेजिनरी होते तो क्या इसको इस तरीके से इमेजिन किया जा सकता था?