Hook

Their other posts in the index, biggest breakout first.
अगर तुम अभी भी टेक्स्ट को ऑब्जेक्ट के साथ मूव करने के लिए एक-एक की-फ्रेम लगा रहे हो तो आज वाला ट्रैकिंग टूल जरूर ट्राई करना। इससे तुम्हारा बहुत टाइम बच जाएगा और टेक्स्ट भी ऑब्जेक्ट को फॉलो करेगा। ओके, तो चलो स्टार्ट करते हैं। सबसे पहले अपनी वीडियो कैपकट में इंपोर्ट कर लो और टेक्स्ट ऐड करो। अपना टेक्स्ट लिखो और साइज अपनी रिक्वायरमेंट के मुताबिक एडजस्ट कर लो। अगर तुम टेक्स्ट को ऑब्जेक्ट के दोनों साइड्स पर दिखाना चाहते हो तो वर्ड्स को स्प्लिट करके एक पार्ट लेफ्ट और एक पार्ट राइट साइड पर रख सकते हो। अब टेक्स्ट सेलेक्ट करो और ट्रैकिंग टूल पर टैप करो। जो सर्कल नजर आ रहा है उसे उस ऑब्जेक्ट पर प्लेस करो जिसे तुम फॉलो करवाना चाहते हो। अब ट्रैकिंग स्टार्ट कर दो। कैपकट ऑटोमेटिकली ऑब्जेक्ट की मूवमेंट को ट्रैक करेगा और टेक्स्ट भी उसी के साथ मूव करेगा। इस तरह तुम्हें हर मूवमेंट पर एक-एक की-फ्रेम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।