अरे दीदी, प्रणाम। आने से पहले बता दी होती, बताया नहीं आपने। बता देती तो सरप्राइज खराब नहीं हो जाता। ये सही कहा आपने। अरे देविका, ये देखो कौन आया है, बड़ी दीदी आई हैं। दीदी, नमस्ते। वैसे दीदी, इन सब चीजों की क्या जरूरत थी, आप ऐसे भी आ जाती। जरूरत थी, भाई से बढ़कर कुछ नहीं। बाप हमसे बड़ी हैं, हम आपको क्या ही समझाएं। आप अंदर आइए ना। आप दोनों को आने में कोई दिक्कत तो नहीं हुई ना, बाहर रोड खराब हुआ पड़ा है। कोई दिक्कत नहीं हुई, हम आराम से आ गए। तू खड़ा क्यों है, बैठ ना। हाँ, बैठें। हाँ, पानी दे दो। मैं आप लोगों के लिए कुछ बनाकर लेकर आती हूँ। वैसे दीदी, सच बताएं ना, तो आज तुमको यहां देख के बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले 5 साल से हर भैया दूज पे बस नेक भेज देती हो, खुद तो आती नहीं हो और जब भी फोन करो तो ये कहती हो कि जीजाजी ने ये बिजनेस खोल दिया, वो बिजनेस खोल दिया। बाप रे बाप, कभी टाइम ही नहीं मिलता है आपको। तुझे पता तो है, तेरे जीजा को पैसों से कितना प्यार है। जब देखो तब कोई नया बिजनेस ओपन कर देते हैं। इनसे ही पूछो, अभी भी इतना बिजी थे। मैंने बोला था कि चलो भाई से मिलकर आ जाएंगे। उनको भी तुम्हारी याद आती होगी, तुम मिले नहीं शादी के बाद एक बार भी। मैम बिल्कुल सही बोल रही हैं। पता है, आज भी इनके पास बिल्कुल भी वक्त नहीं था। वो तो आने को तैयार नहीं थे, पर ये भी ना जिद पे अड़ गए कि आज तो अपने भाई से मिलके ही रहूंगी। तो बस पूरे तीन मीटिंग्स कैंसिल करके आई हैं। मेरी बहन मुझसे बहुत प्यार करती है। चलो अब पूजा कर लेती हूँ फटाफट भाई दूज की। थाली मंगवा लूं ना? अरे हां, वो तो हम भूल गए। देविका, वो पूजा वाली थाली लेके आना। मैं आप लोगों के लिए कुछ बनाकर लेकर आती हूँ। मुझे हर जन्म में तेरे जैसा भाई मिले। एक इंपॉर्टेंट कॉल है, मुझे लेना पड़ेगा। सिंघानिया जी, अपनी डील डन है। अभी मैं भाई के यहां आई हुई हूं, भाई के यहां से निकल के फिर आपको कॉल बैक करती हूँ। ठीक है। सिंघानिया का कॉल था, एक मेल आया होगा, चेक करो और अप्रूवल दे दो। ओके। मेरे फोन की बैटरी तो डेड है मैम, चार्ज करना होगा। हां, चार्जर है, आइए हम आपको दिखा देते हैं। मैं आती हूँ। मैम, सिंघानिया सर से मेरी बात हो गई है, उन्होंने अर्जेंट हमें मीटिंग के लिए बुलाया है और सारे फॉरेन क्लाइंट्स भी आ चुके हैं। अरे यार। सॉरी भाई, मैं ज्यादा देर रुक नहीं पाई, पर मैं जल्दी आऊंगी। मुझे माफ कर दियो प्लीज। और दीदी, कुछ देर रुकती, खाना खाके तो जाती, अच्छा लगता हमको। नहीं हो पाएगा भाई। अपना ख्याल रखियो, ठीक है? आप भी रखना। भाभी। मैं चलती हूँ भाभी, अपना ख्याल रखिएगा। आप भी। चलें, फोन ले ले मेरा? हां जी। हां जी, हां जी। चलो, नमस्ते। नमस्ते। दीदी ना हमेशा जल्दी में रहती हैं, आज भी चली गई और देख रही हो, इतनी देर के लिए आई थी, इतना सारा सामान लेके आई हैं। देख लेते हैं क्या देख के गई हैं। इतना सा एक मिनट। ये सारे पैसे? मेरे प्यारे छोटे भाई, माना मेरी शादी हो गई है और तू बहुत बड़ा हो गया है, लेकिन इतना भी बड़ा नहीं हुआ है कि अपनी बड़ी बहन से बातें छुपाने लग जाए। तूने तो मुझे एकदम पराया ही कर दिया। मैंने देखा, तेरी शर्ट फटी हुई थी और घर की हालत कितनी खराब हो रखी थी। लेकिन तूने एक बार भी जरूरी नहीं समझा कि अपनी बड़ी बहन को आकर बातें शेयर करे। अगर कोई प्रॉब्लम है तो मुझे बताए। अरे जरूरी थोड़ी ना है कि हमेशा भाई ही बहन की मदद करे, बहन भी तो मदद कर सकती है ना। और तुझसे बड़ी हूँ, मुझे पता है काम में प्रॉब्लम आई होगी तभी ऐसे दिन आए हैं। लेकिन ये भी मुझे अच्छे से पता है कि अगर मैं तेरे से सीधे मुँह पूछती तो तू हँस के टाल देता कि कोई प्रॉब्लम नहीं है बहन, सब ठीक है दीदी, है ना? इसीलिए मैंने तेरी मदद करने के लिए तेरे बैग में थोड़े से पैसे रख दिए हैं और भाभी की हालत देखी मैंने, उनके सूने हाथ, कुछ भी नहीं पहन रखा था उन्होंने। एक शादीशुदा औरत गोल्ड का सामान पहनते हुए ही अच्छी लगती है, तो उनके लिए मैंने थोड़े गोल्ड का सामान रखा है और उनका फटा हुआ सूट भी देख लिया था। उन पैसों से भाभी को कुछ दिला देना और ये सोने का हार उनके लिए है। किसी भी चीज की जरूरत हो ना तो मुझे जरूर बताइयो। तेरी बहन हमेशा तेरे साथ है। हैप्पी भाई दूज भाई। देखा देविका तुमने? मेरी बहन। मेरी बहन। सब कुछ जानती है। वो सिर्फ मेरी बहन नहीं, मेरी मां भी है। जब मैं छोटा था ना, तो उस टाइम बड़ी बहन के जैसे नहीं, बल्कि मां के जैसे उसने पाला-पोसा और आज भी भले ही वो पराया घर की हो गई, लेकिन अपना फर्ज निभाना जानती है वो। तुमने बिल्कुल सही कहा। ऐसे वक्त में तो लोग अपना मुंह मोड़ लेते हैं, लेकिन दीदी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। ऐसी बहन भगवान सबको दे।