Hook
More breakout videos from this creator.
पहले मुर्गी आई या अंडा? यह सवाल सदियों से लोगों को परेशान करता आया है। लेकिन इसका जवाब करोड़ों साल पुरानी इत्तकाई तारीख में छुपा है। अगर आप कहें कि पहले मुर्गी आई, तो सवाल यह बनता है कि मुर्गी आई कहां से? मुर्गी तो अंडे से आती है। और अगर आप कहें कि पहले अंडा आया, तो सवाल यह भी बनता है कि अंडा दिया किसने? मुर्गी अंडा देगी तो अंडा आएगा ना? इसका जवाब साइंस एवोल्यूशन के ज़रिए देती है। मुर्गियों से करोड़ों साल पहले भी ज़मीन पर मछलियां, रेंगने वाले जानवर यानी के रेप्टाइल्स, कीड़े, मकोड़े और डायनासोर अंडे देते थे। इसका मतलब है कि अंडे तो मुर्गी के वजूद आने से बहुत पहले से ज़मीन पर मौजूद थे। साइंस के मुताबिक, आज के तमाम परिंदे, जिनमें मुर्गियां भी शामिल हैं, थेरोपॉड नामी एक ग्रुप के जीव हैं जो डायनासोर का है। इसकी ये औलाद हैं। करोड़ों सालों के दौरान इन्हीं डायनासोर की कुछ नस्लों में मुसलसल जेनेटिक और जिस्मानी तब्दीलियां होती रहीं। आहस्ता-आहस्ता इन्हीं तब्दीलियों ने परों वाले कदीम परिंदों को जन्म दिया, जो अब के जदीद परिंदों के आबा-ओ-अजदाद थे। इन कदीम परिंदों में एक ऐसा जानवर भी मौजूद था, जो तकरीबन मुर्गी जैसा दिखाई देता था, लेकिन मुकम्मल मुर्गी नहीं था। साइंस में इसे आर्कियोप्टेरिक्स का नाम दिया जाता है। लेकिन हम इसे समझाने के लिए प्रोटो-चिकन कह सकते हैं। जब दो ऐसे तकरीबन मुर्गी जैसे परिंदों ने आपस में मिलाप किया, तो इस मिलाप से जो ज़ाइगोट बना था, उसके डीएनए में एक जेनेटिक तब्दीली आई। यह तब्दीली इनके दिए हुए अंडों के अंदर बच्चों में ज़ाहिर हुई, जिसकी वजह से वो अपने वालिदैन से थोड़े मुख्तलिफ थे। हज़ारों नस्लों तक ऐसे ही छोटी-छोटी तब्दीलियों की वजह से आखिरकार एक अंडे से पहली हकीकी मुर्गी पैदा हुई। इसलिए मॉडर्न साइंटिफिक इंफॉर्मेशन के मुताबिक, जवाब है, पहले अंडा आया। फिर इसी अंडे से पहली हकीकी मुर्गी वजूद में आई। और हैरान-कुन बात यह है कि आज की मुर्गी दरअसल करोड़ों साल पहले के डायनासोर की औलाद है। क्या आप पहले इसके बारे में जानते थे? कमेंट में ज़रूर बताएं। फॉलो और सब्सक्राइब करें।