Hook
More breakout videos from this creator.
मतलब एक डॉक्टर ने रेलवे कर्मचारियों की हालत देखकर ऐसा साबुन बना दिया जो आज दुनिया में सबसे ज्यादा बिकता है। 1969 में डॉक्टर वीपी सिधन इंडियन रेलवेज में डॉक्टर थे। उन्होंने देखा कि धूल, ग्रीस और कड़ी धूप में काम करने की वजह से रेलवे वर्कर्स को स्किन के सीरियस इश्यूज होते हैं। तब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 18 जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक तेलों से एक हर्बल सोप तैयार किया। नाम रखा मेडिमिक्स। शुरुआत में यह साबुन उन्हीं वर्कर्स के लिए बनाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे जिसने भी इसे यूज किया, वो दूसरे लोगों को भी बताता गया। कुछ ही टाइम में डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि घर में साबुन बनाना पॉसिबल ही नहीं रहा। तब उन्होंने एक छोटी सी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट किराए पर ली और वहीं से मेडिमिक्स का बड़ा गेम शुरू हुआ। आज मेडिमिक्स दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंडमेड सोप है, 30 से ज्यादा कंट्रीज में एक्सपोर्ट किया जाता है और हर साल करीब 400 करोड़ की सेल्स करता है।