Hook
More breakout videos from this creator.
20 लाख का मकान बना लिया और ₹20 की काली हांडी लटका दी। मैंने पूछा यह हांडी किस लिए तो कहता कि नजर में इतनी ताकत है कि यह पत्थर को फोड़ देगी। वो हांडी आपकी कुम्हार ने माटी से बनाई है फिर उसकी कितनी औकात है? जब नजर वाला इतना ताकतवर है। यह सब पागलपन है। वह ताजमहल बना है 450 साल से टिका है हजारों लोग डेली देखते हैं और जो भी देखता है वह कहता हुआ ताज कम से कम इतना तो कहता ही है। सब नजर लगाते हैं, वह आज तक टिका है। आपके मकान की उससे भी बड़ी औकात है क्या? कहीं जाते हैं, उसने मेरा सम्मान नहीं किया। क्यों? अपमानित व्यक्ति हो भीतर से। शनिवार को नाखून नहीं काटेंगे, बृहस्पतिवार को कपड़े नहीं धोएंगे और मेरे साथ जो रहते हैं, वह मंगल को अंडे नहीं खाते साहब। बाकी दिन खा लेते हैं। तो अंडा खाना ही छोड़ दो ना जब अंडा इतना गलत है कि मंगल एक पुण्य दिन है आपके लिए। मंगल को नहीं खाते शनिवार को तो अंडा खाना छोड़ो। नहीं साहब प्रोटीन भी चाहिए, गलत काम करते हैं और फिर पश्चाताप भी करते हैं तो गलत काम करने से पहले थोड़ा होश तो रखो। यह डर डर कर जीना यह भ्रमित होकर जीना बिल्ली रास्ता काट दे तो नहीं चलेंगे, कोई छींक दे तो नहीं चलेंगे, बादल गरगरा जाए तो नहीं चलेंगे। यह सब धारणाएं आपकी नहीं है साहब। आपने पीढ़ी दर पीढ़ी जो चलती आ रही है वही पकड़ी है, वही धारणा पकड़ है और इसीलिए डरो मत। साहस से खुलकर जीवन जियो एक जीवन है।