कच्चे दूध का क्रीम बनाकर अपने चेहरे पे लगाइए कम से कम वीक में तीन दिन। चेहरे पे जो झाइयां दिख रही हैं, झुर्रियां दिख रही हैं, कालापन दिख रहा है, चेहरा डल हो चुका है, ये सब ठीक हो जाएगी और चेहरे पे जबरदस्त ग्लो आएगा। अगर आपको लग रहा है कि चेहरा बूढ़ा हो रहा है, अब चेहरे पे जो है एजिंग दिख रहा है, माथे पे रिंकल्स, आंखों के ऊपर नीचे सुकड़न, स्किन ढीली पड़ रही है, तो आज से ही ये क्रीम बनाकर लगाना शुरू कर दीजिए। हमारी स्किन को भी मेंटेनेंस की जरूरत होती है। तो अगर छोटा-मोटा डीआईवाई आप अपने चेहरे पे यूज करेंगी, तो आपको उसका रिजल्ट्स भी उतना ही खूबसूरत मिलेगा। टिप्स हर महिला के लिए है, इसे आप सभी यूज कर सकते हैं। एक बार मेरे कहने पे अप्लाई जरूर कीजिएगा, रिजल्ट्स बहुत ही अच्छे मिलेंगे। तो टिप्स बताने से पहले अगर आप मुझे पहली बार देख रही हैं, मेरे पेज को फॉलो नहीं किया तो पेज को फॉलो कर लें और वीडियो को लाइक कर दें। तो एक सिंपल सा तरीका बताती हूं, घर बैठे-बैठे आप कर सकते हैं। इसके लिए पार्लर की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं और ना ही महंगे-महंगे क्रीम अप्लाई करने की जरूरत है। आपको करना क्या है कि मार्केट जाना है, एक पैकेट दूध लेकर आना है। कच्चे दूध का यूज करेंगे। यहां पे आपको कम से कम तीन से चार चम्मच कच्चा दूध ऐड करना है। इसमें एक चम्मच भरकर आपको चावल का पाउडर ऐड करना है और इसमें ऐड करना है 1/4 स्पून हनी। इन सबको बहुत ही अच्छे तरीके से मिक्स कर देना है। अब अगर आपको लगे कि लेमन जूस आपकी स्किन के लिए फ्रेंडली है, तो चार बूंद लेमन का जूस भी ऐड कर दें, अदरवाइज आप स्किप कर सकती हैं। सबकी स्किन टाइप अलग-अलग होती है, तो अपनी स्किन टाइप को समझ के ही काम करना है। अगर आपकी स्किन ड्राई है या फिर कॉम्बिनेशन वाली है, तब तो आप कच्चे दूध में ही क्रीम बनाएं। अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन नहीं है या फिर आपकी स्किन ड्राई नहीं है, ऑयली है, तो आप इसे रोज वाटर में बना सकते हैं। मैंने आपको बताया तीन से चार स्पून यानी कि तीन से चार चम्मच आपको कच्चा दूध लेना है, एक बड़ा चम्मच आपको इसमें चावल का पाउडर ऐड करना है, 1/4 स्पून यानी कि एक चौथाई चम्मच इसमें आपको हनी ऐड करना है और चार बूंद आपको मिलाना है इसमें नींबू का जूस। अब इन सबको बहुत ही अच्छी तरीके से मिक्स कर दीजिए। अब इसे अपने चेहरे पे और गर्दन पे अप्लाई करके 10 मिनट छोड़ दीजिए। 10 मिनट के बाद आपको अपना चेहरा धो लेना है। इन 10 मिनट में आपके अपने चेहरे पे बहुत ही अच्छा ग्लो भी आएगा और रेगुलर यूज से आपकी स्किन टाइट भी रहेगी। चावल कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स में बहुत ही ज्यादा फॉलो किया जाता है। ये जो डीआईवाई मैं आपको बता रही हूं, ये आपकी ढीली स्किन को टाइट भी करेगी, झाइयों को भी फेड करेगी, रंगत को भी निखारेगी। रिजल्ट्स बहुत ही अच्छे हैं, मैं वीक में एक बार इसे जरूर कर लेती हूं। अगर आपके पास टाइम है, तो वीक में कम से कम दो बार इसे जरूर कर लें। अगर आप तीन बार भी करना चाहे, तो तीन बार भी जरूर कर लें। तीन बार से ज्यादा करने की जरूरत नहीं पड़ती है और एक बार जरूर याद रखें कि जब आप पैक को अपने चेहरे पे से उतारती हैं, तो उस टाइम आपको नॉर्मल पानी से अपने चेहरे पर पैक को उतारना है, ज्यादा रगड़ना, मसलना बिल्कुल भी नहीं है। इससे स्किन इरिटेट होती है। आपने इतना कर लिया, अब आपको सीटीएम करना है। सबसे पहले रोज वाटर अपने चेहरे पे लगाइए, रोज वाटर 50% तक स्किन के नीचे बैठ जाए, उसके बाद आप मॉइस्चराइजर की पतली लेयर लगाइए। उसी वक्त आपको अपने चेहरे पे जबरदस्त ग्लो नजर आएगा। कहीं पार्लर जाने की जरूरत नहीं, महंगा से महंगा क्रीम लगाने की जरूरत नहीं है। मेरी बताई हुई रेमेडी है, काम करेगी ही। बस आप करके देखिए, रिजल्ट्स अच्छा मिले तो मुझे बताना मत भूलिए। सो वीडियो पसंद आती है तो वीडियो को लाइक, पेज को फॉलो और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर दें। मिलती हूं नेक्स्ट वीडियो में, बाय-बाय।