तो सफेद बालों को और सफेद आइब्रोस को जड़ से काला कैसे करें? तो आज मैं आपको बताऊंगी महा उपाय। मेरे कहने पे सिर्फ और सिर्फ एक बार अपने बालों पर और आइब्रोस के ऊपर लगा के देखिएगा। रिजल्ट्स कुछ ऐसे ही मिलेंगे, बाल आपके बिल्कुल ऐसे ही काले इस तरीके से दिखेंगे। ये कोई डाई नहीं है और ये मेरी बिल्कुल हेयर की ओरिजिनल कलर है। कोई भी किसी भी तरीके का मैंने डाई नहीं किया, मेरा ओरिजिनल कलर है और ये कमाल है वो रेमेडी का जो मैं घर में ही करती हूं और आपसे आज शेयर करने जा रही हूं। तो हाथ जोड़ के रिक्वेस्ट करती हूं जिन्हें भी लगता है कि ऐसा नहीं हो सकता है तो ऐसा डेफिनेटली हो सकता है और इस वीडियो को पूरा देखिए ताकि आपको पूरा जानकारी मिले। आपका समय ज्यादा नहीं लूंगी और जल्दी-जल्दी एक मिनट के अंदर में बताती हूं कि आपको करना क्या-क्या है। आपकी उम्र चाहे जितनी भी हो गई है, अगर आप 50 के अंदर में हैं तो इस रेमेडी को डेफिनेटली ट्राई कर सकते हैं। आपको एक लोहे की कढ़ाई लेनी है, एक चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच रीठा पाउडर, एक चम्मच शिकाकाई पाउडर, एक चम्मच भृंगराज का पाउडर। इतना सारा कुछ इसमें आपको ऐड करना है और दो चम्मच इसमें हिना पाउडर ऐड करना है। अब इसे चाय पत्ती के पानी में अच्छी तरीके से घोल लीजिए। घोलने के बाद इसे कम से कम सात से आठ घंटा यूजुअली रेस्ट मोड में रहने दीजिए। आप इसे एक रात पहले भिगोकर कर सकते हैं। तो इस तरीके से भिगो देने के बाद आपको करना क्या है कि अगले दिन सुबह में अपने बालों में, याद रखिएगा बालों में तेल बिल्कुल भी नहीं लगा होना चाहिए। यहां जड़ से लगाना शुरू कीजिए ऐसे सेक्शन निकालते हुए रूट पे लगाना शुरू कीजिए और रूट से फिर बालों की लेंथ तक पूरी अच्छी तरीके से लगाइए और फिर इसे एक अच्छे से पॉलीबैग से कवर कर दीजिए और इसे आपको कम से कम 30 मिनट से 45 मिनट तक लगा हुआ रहने देना है। 45 मिनट के बाद आपको अपने बालों को अच्छी तरीके से धो लेना है। आप चाहे तो शैंपू भी कर सकती हैं, आप चाहे तो स्किप भी कर सकती हैं। अगर आप बिना शैंपू किए हुए अपने बालों को हेयर वॉश करती हैं, पानी से ही अच्छी तरीके से धोती हैं तो रिजल्ट्स और भी जल्दी फास्ट आएगा। वीक में ऐसा आपको दो दिन करना है। कम से कम मंथ में चार बार कर लीजिए और ज्यादा से ज्यादा आप आठ बार कर लीजिए। जैसे भी कंफर्टेबल हो लेकिन चार बार से कम बिल्कुल ना कीजिएगा। आप देखेंगे कि एक से दो महीना यूज करने पर ही आपके जो सफेद बाल हैं वो तो सफेद ही रहेंगे, उस पर कलर का कोटिंग हो जाएगा और रूट से काले बाल निकलने शुरू हो जाएंगे। हर दो महीना पे, तीन महीना पे बालों की थोड़ी-थोड़ी सी ट्रिमिंग करवाते रहिए। आपको खुद फर्क नजर आ जाएगा और बिना रुके हुए छह महीना लगातार ऐसा करके देखिए, बाल जड़ से काले निकलने शुरू हो जाएंगे और साथ में एक बहुत ही अच्छा टिप्स बताती हूं। ये तो एक्सटर्नल एप्लीकेशन है, इंटरनल एप्लीकेशन आपको ये करना है, एक आंवला का जूस और एलोवेरा का जूस आपको हर दिन सुबह-सुबह खाली पेट पी लेना है। ऐसा करने से आपके बाल हेल्दी रहेंगे, लंबे टाइम तक काले रहेंगे, आपकी स्किन ग्लोइंग, स्पॉटलेस और रिंकल्स फ्री रहेगी। नहीं विश्वास होता ना, बहुत लोगों को नहीं होता। पहले करके देखिए डेडिकेशन के साथ और विश्वास के साथ, रिजल्ट्स उतना ही विश्वसनीय आपको मिलेगा। सो वीडियो पसंद आती है तो लाइक शेयर पेज को फॉलो जरूर करें, मिलती हूं नेक्स्ट वीडियो में। अपना खूब ख्याल रखें। इस वीडियो से रिलेटेड अगर आपके मन में किसी भी तरह का सवाल है तो जरूर लिख दें और वैसे जन जो कि ये रेमेडी करते आ रहे हैं उन्हें क्या रिजल्ट्स आ रहा है, मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हालांकि मेरे पास ऐसे बहुत सारे पॉजिटिव कमेंट आते हैं जिन्होंने इस तरह का पैक अपने बालों पे लगा लिया है और उनके बालों पे बहुत ही जबरदस्त रिजल्ट्स है। सो करके देखिएगा। अगर बच्चों के बाल सफेद हो रहे हैं, उनके ऊपर भी ट्राई कीजिए, आपकी उम्र 40 साल है, अपने ऊपर भी ट्राई कीजिए। मेरे बाल जब काले रह सकते हैं तो फिर आपके क्यों नहीं? और एक टाइम के बाद, एक लिमिट टाइम के बाद तो बाल सफेद होने ही हैं तो क्यों ना थोड़ा सा जो है केयर ही कर लिया जाए। सो वीडियो पसंद आती हो तो लाइक शेयर पेज को फॉलो जरूर करें, मिलती हूं नेक्स्ट वीडियो में। बाय बाय।