भाई मुझे ₹200 सेंड कर दे, मैं ढाबे पे बैठा हूँ, लेकिन कुछ खा नहीं पा रहा हूँ, पैसों की वजह से। मेरे पास पैसे नहीं है। यार मैं तेरे सारे पैसे वापस कर दूँगा ना जैसे ही मेरी जॉब लगेगी। हाँ तो ठीक है लेकिन तू गुस्सा क्यों कर रहा है? यार मैं भूखा हूँ ना इसलिए मेरी आवाज़ तेरे को थोड़ी लाउड लग रही है। मेरे को भूख लगी है बहुत तेज यार पैसे दे दे। देख अगर आगे से तुझे पैसे माँगने हो ना तो मुझे मत कॉल करियो। भाई मुझे लगता है मैंने गलती कर दी तेरे को फोन करके। मत दे पैसे। साहब ये लीजिए, खा लीजिए। पर मेरे पास पैसे नहीं है। साहब हमने आपसे पैसे माँगे क्या? और वैसे भी भूखे को खाना खिलाना ये तो पुण्य का काम होता है। इसमें हमने कौन सा बड़ा काम कर दिया है। पक्का खा लूँ? थैंक यू सो मच और वैसे भी मुझे बहुत तेज भूख लगी थी। अब बुरा ना मानो तो आपसे एक बात पूछूँ? हाँ पूछो। आप तो अच्छे घर से लग रहे हैं और कपड़े भी आपने अच्छे पहने हैं, फिर आप किसी से फोन पे पैसे क्यों माँग रहे थे? सब ठीक है? एक मर्द की जिंदगी ना आसान नहीं होती। मैंने अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट करी, उसके बाद पापा ने बोला कि नौकरी कर लो, पर मुझे बिजनेस करना था। पापा ने मुझे घर से निकाल दिया क्योंकि मैंने उनकी बात नहीं मानी। घर से निकलने के बाद मेरे पास कोई ऑप्शन तो था नहीं। और कोर्स तो अच्छा किया हुआ था मैंने, और खर्च के लिए मेरे पास पैसे भी नहीं थे। और मैंने एक कंपनी में अप्लाई भी किया था, इंटरव्यू के लिए और थैंक गॉड वहां पर मेरा नंबर भी आ गया। लेकिन वो लोकेशन गुरुग्राम में है, यहां से 40 किलोमीटर दूर। और मेरे पास में इतने पैसे नहीं है, मैं ऑटो या टैक्सी करके इतनी दूर जाकर इंटरव्यू दूँ। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूँ। पापा से पैसे माँग नहीं सकता क्योंकि मैं बहुत खुददार हूँ। एक दोस्त था जिससे मैंने दो-चार बार हेल्प माँगी, अब उसने भी साफ मना कर दिया है कि ऑलरेडी मैं तुझे ₹2000 दे चुका हूँ, अब आगे और पैसे नहीं दे पाऊँगा। पर मैंने उसे बोला था कि भाई तू मेरी थोड़ी और हेल्प कर दे, जैसे ही मेरी जॉब लग जाएगी, मैं तुझे सारे पैसे दे दूँगा। लेकिन तुम्हारा तो बढ़िया है ना, खाना बनाओ, कस्टमर आ जाते हैं, ढाबा चलाओ आराम से। डेली रूटीन में पैसे आते हैं, सही है यार, मौज है तुम्हारी। सबको ऐसा लगता है साहब कि उसकी लाइफ ज्यादा खराब है और सबकी लाइफ अच्छी है। लेकिन मेरी जिंदगी भी इतनी अच्छी नहीं जितनी आपको लग रही है। ये पूरा ढाबा मुझे अकेले संभालना पड़ता है और मेरे परिवार में मैं ही हूँ सिर्फ कमाने वाली। पापा की हर दूसरे दिन तबीयत खराब रहती है। और आपको लगता है अकेले इतना बड़ा ढाबा संभालना आसान होता होगा? अच्छा आप अच्छे से खाइए, कुछ चाहिए तो माँग लेना, हम अभी आते हैं। ये लीजिए आप ₹2000। इससे आप गुड़गांव आराम से पहुँच पाएंगे और अपना इंटरव्यू भी दे पाएंगे। ये क्या कर रहे हो आप? ये तो आपकी पूरे दिन की कमाई है। देखो आपको आपके पापा डांटेंगे, प्लीज। आपने मुझे खाना दे दिया, मेरे लिए वही बहुत है। प्लीज मुझे ये पैसे नहीं चाहिए, आप अपने पैसे अपने पास रखिए। अरे पापा नहीं डांटेंगे। मैं अपने पापा से पूछ के ये पैसे लाई हूँ। मैं अपने पापा से पूछे बिना कोई भी काम नहीं करती। और वैसे भी जिसको मदद की जरूरत होती है, उसकी मदद कर देनी चाहिए। आप रख लीजिए ना और आराम से जाइए इंटरव्यू देने। भगवान पे भरोसा रखिए, सब अच्छा हो जाएगा। जहां अपने मदद नहीं करते, वहां पर एक पराये ने मदद कर दी और भूखे को खाना भी खिलाया। मैं आपका एहसान जिंदगी भर नहीं भूलूँगा। इसमें एहसान वाली क्या बात है? एक इंसान ही तो दूसरे इंसान के काम आता है। अभी आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं ना, इंटरव्यू अच्छे से दीजिएगा। और जब आपकी नौकरी लग जाएगी, आप पैसा कमाने लगोगे, तो वापस कर देना आते-जाते। मैं चलता हूँ, और हाँ खाना आप बहुत टेस्टी बनाते हो। शुक्रिया। ठीक है, बाय। बाय-बाय। कुछ महीने बाद। आपको नहीं पता आपका एड्रेस कितनी मुश्किलों से मिला है। मैंने किस-किस से नहीं पूछा। आपने वहां से अपना ढाबा क्यों बंद कर दिया? आप कौन? मैंने पहचाना नहीं। आपने मुझे पहचाना नहीं? ओ हो, आज मैं थोड़ा फॉर्मल कपड़े पहन के आया हूँ ना, इसलिए आपको याद करने में थोड़ा सा मुश्किल हो रहा होगा। अब याद करो, आपने मुझे खाना खिलाया था और हेल्प करने के लिए ₹1000 भी दिए थे। याद है तुम्हें? अरे हाँ! साहब आप? लगता है आपकी नौकरी लग गई है। हाँ, मेरी नौकरी लग गई है। उस दिन मैं टाइम पे पहुँच पाया, बिकॉज़ ऑफ यू। अगर मैं मेट्रो या बस से जाता तो मैं लेट हो जाता और मेरा इंटरव्यू निकल जाता। तुमने मुझे पैसे दे दिए और मैंने टैक्सी कर ली, जिसकी वजह से मैं टाइम पे इंटरव्यू दे पाया। और आपको पता है, मेरे बॉस ने खुश होकर मेरा प्रमोशन भी कर दिया। अब मैं बहुत अच्छी पोस्ट पे हूँ। अरे तो बहुत अच्छी बात है। हमें सुनके बहुत खुशी हुई। हमें आपके लिए बहुत अच्छा लग रहा है। आप तो मेरे लिए खुश हो, लेकिन मुझे बहुत बुरा लग रहा है आपको इस हालत में देख के। आपका ढाबा कितना अच्छा चलता था, कितनी भीड़ लगी रहती थी। और आप यहां इस जगह रहते हो, आपकी फैमिली में कोई और नहीं है? सब कुछ आप ही करते हो क्या? आप सही कह रहे हैं। हमारी फैमिली में बस हम ही हैं कमाने वाले। और अथॉरिटी वालों ने हमारा टीया हटवा दिया और कह रहे थे कि वहां पे नई रोड बनाएंगे। अब इतना पैसा तो नहीं है हम गरीब के पास कि नया ढाबा खोल पाएं। देखते हैं साहब आगे क्या करेंगे। आप टेंशन मत लो। जो किसी के साथ अच्छा करते हैं ना, भगवान उनके साथ कभी भी बुरा नहीं करते। देखना सब कुछ ठीक हो जाएगा और आपने तो कहा था मुझे कि उस ऊपर वाले पे भरोसा रखो, वो आपकी हेल्प करेगा। ये कुछ पैसे हैं, मुझे आज ही सैलरी मिली है। मेरा काम तो अच्छा चल रहा है, मैं तो दोबारा कमा लूँगा। लेकिन अभी आपको एक रेस्टोरेंट खोलने की बहुत जरूरत है, क्योंकि कस्टमर आपका इंतजार कर रहे होंगे। प्लीज आप ये पैसे रख लीजिए। अरे नहीं-नहीं साहब, हम इतने सारे पैसे कैसे ले सकते हैं? हमने तो सिर्फ आपकी एक छोटी सी मदद करी थी ₹1000 की। अरे लेकिन वो ₹1000 मेरे लिए उस वक्त लाखों रुपए के बराबर थे। अगर आप मुझे ₹1000 नहीं देते ना, तो शायद मैं आपके सामने इस वक्त खड़ा ना होता। मैं गाँव वापस चला जाता और जाकर के कोई छोटी-मोटी नौकरी कर रहा होता या फिर दिहाड़ी मजदूरी कर रहा होता। मैं आज जो कुछ भी हूँ ना, उसके पीछे आपका बहुत बड़ा हाथ है। आप एक अच्छा सा रेस्टोरेंट खोलो। चलो मैं चलता हूँ, अपना ख्याल रखना और हाँ, मैं आपके रेस्टोरेंट पे खाना खाने जरूर आऊँगा।