Hook

Prettier
https://marketplace.visualstudio.com/items?itemName=esbenp.prettier-vscode ↗Their other posts in the index, biggest breakout first.
तो लिस्ट के अंदर एक और दूसरी लिस्ट क्रिएट करना भी पॉसिबल है। अब नेक्स्ट बात करते हैं अपनी ऑर्डर्ड लिस्ट की। ऑर्डर्ड लिस्ट के अंदर जो हमारे आइटम्स जिनको भी हम प्लेस करते हैं वो सारे नंबर्स के साथ आते हैं। जैसे हमारे पास आएगा वन एप्पल या टू मैंगो। इसको कैसे लिखना है? सिंपली सेम लिस्ट के लिए यानी इस लिस्ट को हम कर लेते हैं कॉपी और इसको कर देते हैं कमेंट आउट। इसको कर दिया पेस्ट और सिर्फ अनऑर्डर्ड में यूएल की जगह ओएल कर देने है तो ये ऑर्डर्ड लिस्ट बन जाएगी और लिस्ट आइटम्स को सेम रखना है। तो इसको अगर सेव करें तो ये वन आ गया फॉर एप्पल, टू आ गया फॉर मैंगो, थ्री आ गया फॉर लीची। तो ये वन टू थ्री हमारे पास नंबरिंग हो गई है पर अंदर वाली लिस्ट आप देखें तो उसमें बुलेट पॉइंट्स है क्योंकि अंदर वाली लिस्ट में अभी भी यूएल है हमारे पास। उसको भी अगर ऑर्डर्ड बनाना है तो उसमें भी चीजें जो हैं वो हम लिख लेते हैं ओ। इसको भी कर लेते हैं सेव। तो बाहर भी वन आ गया है अंदर भी वन आ गया है। अब इस लिस्ट के जो नंबर्स हैं इनको भी हम चेंज कर सकते हैं ए बी सी डी लिख सकते हैं रोमन न्यूमरल्स कर सकते हैं। उसके बारे में भी अब पढ़ सकते हैं एमडीएन रेफरेंसेस में जाके। नेक्स्ट हम बात करने वाले हैं टेबल्स की। अब बहुत बार ऐसा होता है कि रियल लाइफ टेबल हमें कुछ अपनी वेबसाइट पर डिस्प्ले करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि आपकी जो वेबसाइट है वो कॉलेजेस के बारे में इंफॉर्मेशन दे रही है या जेई मेन्स की हमने काफी सारी वेबसाइट देखी होंगी जिसमें लास्ट ईयर का जेई मेन्स का स्कोर होता है या और साथ के साथ कितना परसेंटाइल कट ऑफ आने वाला है या कितने मार्क्स पे कितनी रैंक आने वाली है तो वो टेबल फॉर्मेट में वैसी इंफॉर्मेशन अच्छी लगती है। या स्टूडेंट्स की लिस्ट है जिसमें स्टूडेंट्स के रोल नंबर लिखे हैं और नाम लिखे हैं। वैसी इंफॉर्मेशन टेबल फॉर्मेट में बहुत सुंदर लगती है। तो वैसी रियल लाइफ टेबल्स को जब हम अपने वेबसाइट पर अपने वेब पेज पर डिस्प्ले कराना चाहते हैं तो वहां हम यूज करते हैं एचटीएमएल टेबल्स का। एचटीएमएल टेबल्स में हम मेजरली तीन चीजों की बात करेंगे। पहला टैग इनमें से है टीआर यानी टेबल रो टैग। इसकी हेल्प से हम हर एक टेबल के अंदर रो जो है वो क्रिएट करते हैं। दूसरा है हमारा टेबल डेटा टैग जिसके अंदर टेबल का जो हम डेटा डालना चाहते हैं उसको हम डाल रहे होते हैं और तीसरा होता है हमारा टेबल हेडर टैग। जिसके अंदर हम टेबल का जो हेडर होता है मतलब मेन ऊपर वाले कॉलम्स का नाम की इसके अंदर रोल नंबर लिखे जाएंगे या इसके अंदर नेम लिखा जाएगा, इसके अंदर फोन नंबर लिखा जाएगा वो वाली हेडर वाली जो सबसे ऊपर वाली रो हम बनाते हैं उसको भी क्रिएट कर सकते हैं। अब एचटीएमएल की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको इतने सारे टैग्स ना याद करने की जरूरत नहीं है। आप जितना इनको प्रैक्टिस करेंगे ना खुद से चीजें बिल्ड करेंगे मोस्टली आपको खुद से याद हो जाएंगे। एंड साथ के साथ जब भी जरूरत पड़े आप सिंपली गूगल कर सकते हैं या एमडीएन रेफरेंसेस चेक कर सकते हैं बहुत सारे रिसोर्सेज ऑनलाइन अवेलेबल हैं। तो बिल्कुल टेंशन नहीं लेनी अभी कि हम इतने सारे टैग्स पढ़ रहे हैं इतने सारे याद कैसे रहेंगे वो वाला प्रेशर बिल्कुल नहीं लेना है। सिर्फ सिंपली समझते जाना है। बहुत लेट बैक होके बहुत इजी गोइंग तरीके से सिर्फ सिंपली समझना है। इनमें से सबसे पहला है हमारा टेबल रो। अब इन तीनों टैग्स को हम यूज किस तरीके से करते हैं इनको कुछ इस तरीके से हम यूज कर रहे होते हैं। जैसे अगर राइट में हमें जो ये टेबल दिख रही है ऐसी हमें टेबल बनानी हो जिसमें हमारा हेडर जो है वो है नेम और रोल नंबर और उसके अंदर डेटा हमने स्टोर करा दिया है अपना नाम और अपना रोल नंबर। तो उसको क्रिएट हम करेंगे टेबल टैग की मदद से। अब ये एक सीमेंटिक टैग है क्योंकि टेबल से हमें समझ आ रहा है कि हम एक टेबल क्रिएट करने वाले हैं। इसके अंदर सबसे पहली जो रो है मतलब ये वाली जो रो है इतना हिस्सा इसको हम क्रिएट कर रहे हैं अपने टीआर टैग की मदद से। ये जो टीआर टैग है इसकी मदद से ये वाली रो क्रिएट हो रही है और ये जो टीआर टैग है इसकी मदद से दूसरे वाली टेबल रो क्रिएट हो रही है। पहली वाली रो में हमने हेडर डिफाइन किया आप ध्यान से देखेंगे तो तो हेडर में हमारे पास नेम आ गया है रोल नंबर आ गया है दूसरे वाली रो में हमने डिफाइन किया है अपने डेटा को। यहां पर भी टीडी होना चाहिए तो यहां पे डेटा को हमने डिफाइन किया है तो उसकी वजह से हमारे पास हमारा डेटा जो है टेबल के अंदर प्रिंट हो गया है। इस फॉर्मेट में अपनी टेबल को क्रिएट करके देखते हैं। हमारी जो लिस्ट है इसको कर लेते हैं कमेंट आउट और अब फाइनली एक टेबल बनाते हैं। टेबल हमने बनाई इसके अंदर सबसे पहले बनाएंगे अपनी टेबल रो जिसके अंदर सबसे पहले डिफाइन करेंगे अपने हेडर्स। तो हम स्टोर करने वाले हैं सबसे पहले तो नेम। उसके बाद हम स्टोर करने वाले हैं दूसरा टेबल हेडर व्हिच इज हमारा रोल नंबर। अब सेम जो हमने ये टेबल रो बनाई है इसकी जगह हम क्या करेंगे बनाएंगे एक और टेबल रो जिसके अंदर डेटा स्टोर होगा यानी टेबल डेटा। सबसे पहले नेम आया था तो नेम के नीचे हम लिखना चाहते हैं अपना नाम एंड उसके बाद हमारे पास आया था हमारा रोल नंबर तो उसके नीचे भी लिख देंगे अपना रोल नंबर इसको कर लेते हैं सेव। यहां पर हल्का सा इसको स्पेस दे देते हैं। ये है टेबल अब ये जो लेफ्ट साइड में लाइनें है हो सकता है आपके टेक्स्ट एडिटर में ना आ रही हो तो उसके लिए आप एक्सटेंशन में जाके एक प्रीटीयर नाम का एक एक्सटेंशन होता है इसको आप कर सकते हैं इंस्टॉल। तो यहां पर मैंने इसको इंस्टॉल कर रखा है तो ऑटोमेटिकली मेरे लिए जो लाइन्स है वो हाईलाइट हो रही है तो आपको भी अगर वैसी ही सिमिलर हाइलाइटिंग चाहिए तो आप इसको इंस्टॉल कर सकते हैं। तो यहां पर टेबल रो है उसके अंदर हमने हेडर क्रिएट कर लिया उसके अंदर हमने टेबल डेटा डाल दिया। इसको सेव करके रन करते हैं तो हमारे लिए एक टेबल आ गई है। अब टेबल की लाइनें यहां पर नहीं दिख रही होंगी पर ये जो फॉर्मेट है नेम रोल नंबर का अब जो हेडर है वो बोल्ड में हाइलाइटेड है और नीचे का डेटा हमारे पास सिंपली लिखा हुआ आ रहा है। सिमिलर तरीके से हम और ज्यादा रोज ऐड कर सकते हैं अपनी टेबल के अंदर और ज्यादा डेटा के साथ मान लीजिए हमें एक और डेटा ऐड करना है जिसके अंदर एक और डिफरेंट नाम हम रख रहे होंगे जिसके अंदर एक और नाम तो इस तरीके से टेबल के अंदर काफी सारी इंफॉर्मेशन आ गई है और ऊपर आ गए हैं हमारे नाम इन द हेडर फॉर्मेट। अब इसमें साथ के साथ हम काफी सारे जो चेंजेस हैं वो इस टेबल के अंदर कर सकते हैं।