Hook
More breakout videos from this creator.
यह जो आप लोग देख रहे हो ना, यह कोई मामूली सी चीज नहीं है। अगर आप इसी लौंग को एक तेल में उबाल के अपने चेहरे पर लगाते हो, सिर्फ और सिर्फ आपको दो टाइम लगाना है या फिर रात में सोते समय लगाना है। आपकी चेहरे की, आपकी स्किन की काया पलट हो जाएगी। जो भी आपको देखेगा वो आपसे जरूर पूछेगा कि आजकल आप अपना स्किनकेयर किस तरीके से करते हो, क्या चेहरे पर लगा रहे हो जो चेहरा आपका चमकता ही जा रहा है। तो आप नहीं चाहते कि आपके चेहरे की भी जितनी भी समस्या है पूरी तरीके से खत्म हो जाए, तो चलिए मैं आपको भी बता देती हूं कि लौंग का तेल आपको किस तरीके से तैयार करना है। उससे पहले बस आपसे छोटी सी रिक्वेस्ट है जितना हो सके वीडियो को लाइक करके शेयर कर दीजिएगा और मेरे पेज को फॉलो कर लीजिएगा। आपको लेना है बादाम का तेल, जो मैंने यहां पर बादाम का तेल लिया है। अगर आपके पास में बादाम का तेल नहीं है तो आप इसकी जगह कोकोनट ऑयल भी ले सकते हो। ऑयल की क्वांटिटी आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले लीजिए। 50 ग्राम, 100 ग्राम, 150 ग्राम, 200 ग्राम जितना आपको बनाना है उतना। मैंने यहां पर लिया है 50 ग्राम बादाम का तेल। इससे आप किसी भी साफ सुथरे फ्राई पैन के अंदर डाल दीजिए। गिन के आप इसमें 15 से 20 लौंग डाल दीजिए। जो आपने लौंग लिए हैं ना, ये फूल वाली लौंग होनी चाहिए। आप ऑयल के अंदर लौंग डालोगे तो आपको क्या करना है चम्मच की सहायता से इसे अच्छे से इस तरीके से चलाते रहना है। क्योंकि जो लौंग है ना वो चारों तरफ से ऑयल के अंदर पकनी चाहिए। आपको लौंग को जलाना नहीं है, पकाना है। जैसे-जैसे लौंग तेल में पकना शुरू होगी, लौंग का जो साइज है ना वो भी डबल हो जाएगा। उसके साथ में जो इसका कलर है वो भी काफी ज्यादा डार्क हो जाएगा। उसके बाद आपको गैस को बंद कर देना है। गैस बंद करने के बाद अब आप इस ऑयल को ठंडा कर लीजिए। ठंडा करके आपको इसमें से लौंग को निकालने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। जैसे ठंडा हो जाए उसके बाद आपके पास में कोई भी साफ सुथरा कंटेनर है आप उसमें डालिए। डालने के बाद आप इसे रूम टेंपरेचर पर रखें, आपको फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। अब आपको इसे लगाना कैसे है? जब आप सुबह नहा के आओगे ना, आपको इसमें से ऑयल लेना है और इस तरीके से अपनी आंखों के आसपास पूरी तरीके से आपको मसाज करनी है। हल्के-हल्के हाथों से मसाज कीजिए। अपनी आंखों के आसपास की जो स्किन है ये लूज होने लगी है या माथे पे आपको बहुत ज्यादा झुर्रियां है तो आप अपने माथे पे और अपनी आंखों के आसपास ही इसे लगाएं। और इसके साथ में आपको सनस्क्रीन लगानी है, मॉइस्चराइजर लगाना है और साथ में जो मैंने ऑयल बताया है इसे आपको नाइट में और नहाने के बाद लगाना है। ऐसा लगातार करके देखिए। आपकी जितनी भी ये प्रॉब्लम्स है ना सब जड़ से खत्म हो जाएंगी। बहुत ही अच्छा असरदार उपाय है। आई होप आज की वीडियो देखकर अगर आपको थोड़ी सी भी हेल्प मिली हो तो जितना हो सके वीडियो को लाइक करके शेयर कर देना। उसके साथ में मेरे पेज को फॉलो कर लेना। हर हर महादेव।