Hook
More breakout videos from this creator.
आपके फोन में ये जो Google Maps का ऐप है ना, जिससे आप हर जगह का रास्ता देखते हो, इसके तीन ऐसे हिडन सीक्रेट्स बताता हूँ जो 96% लोगों को पता ही नहीं है। नंबर वन, अपना Google Maps ओपन करो और फिर अपनी प्रोफाइल में जाकर सेटिंग्स ओपन कर लो। अब यहाँ नेविगेशन पे जाओ और फिर थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करके प्रेफर फ्यूल-एफिशिएंट रूट्स को इनेबल कर दो। अब Google Maps आपको वही रास्ता बताएगा जहाँ ट्रैफिक और सिग्नल्स कम होंगे, जिससे आपकी गाड़ी की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ेगी और पेट्रोल कम लगेगा। नंबर टू, अगेन अपना Google Maps ओपन करो और यहाँ आस्क मैप्स पर क्लिक कर दो। अब आप जहाँ भी ट्रेवल कर रहे हो, उस लोकेशन के बारे में कुछ भी पूछ सकते हो। जैसे मुझे जयपुर से इंदौर जाना है, तो कितना टोल लगेगा, मैंने यहाँ पूछा और इसने मुझे तुरंत बता दिया। नंबर थ्री, ट्रेवल करते वक्त हाईवे और घाट सेक्शन पे आपका भी इंटरनेट चला जाता है और Google Maps बीच में ही रुक जाता है। तो इसे फिक्स करने के लिए बस अपनी प्रोफाइल पर जाओ और यहाँ ऑफलाइन मैप्स पर क्लिक कर दो। फिर बस जहाँ भी आप ट्रेवल कर रहे हो, उस जगह का मैप डाउनलोड कर लो। अब इसके बाद अगर आपके फोन में इंटरनेट बंद भी हो जाए, तब भी Google Maps आराम से रास्ता बताता रहेगा। क्या बात है सर!