अरे आ गए आप। पापा। सर, she is my wife, Diksha. Diksha, ये मेरे बॉस हैं, Sam Khan. और सर, ये मेरी बेटी, Sophia. हाय बेटा। शोएब, तुमने एक काम करो, ऑफिस की जो भी फाइल्स हैं, बाहर लाके दे दो। मुझे ना एक अर्जेंट काम याद आ गया, मुझे निकलना है। ऐसे कैसे सर? आप फर्स्ट टाइम मेरे घर पे आए हो, कम से कम एक कप चाय तो पीकर के जाइए। और मेरी वाइफ ना बहुत अच्छी चाय बनाती है। Try to understand, Shoaib. मैं चाय फिर कभी आके पियूंगा ना। आज, आज मुझे जाना है, निकलना है। सर, आपसे हम्बल रिक्वेस्ट है। मुझे ना बहुत अच्छा लगेगा कि मेरे बॉस मेरे घर पे चाय पीकर के जाएं। बस पांच मिनट की बात है। Diksha, जल्दी से चाय बनाओ। चलो बेटा। बैठिए ना सर। शोएब, फाइल लेकर आ जाइए। जी सर। बैठिए ना सर। शोएब, फाइल लेकर आ जाइए। जी सर। अच्छा शोएब, एक बात पूछूं? जी सर, पूछिए। तुम्हारी बीवी इतनी खूबसूरत है, तुमने लव मैरिज की थी या अरेंज मैरिज? सर, लव कम अरेंज ज्यादा। मतलब मैं कुछ समझा नहीं। सर, हम दोनों ना एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। फिर हमारी कंटीन्यूअसली बात होने लगी और बातों ही बातों में हम दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। फिर हम दोनों एक दूसरे को अच्छे लगने लगे। फिर हमने अपनी फैमिली से बात की, तो फैमिली वाले शादी के लिए मान गए। तो बस, लव कम अरेंज ज्यादा। तो तुमने कभी अपनी बीवी से उसके पास्ट के बारे में जानने की कोशिश नहीं की? उसका किसके साथ अफेयर रहा है और उसने अपनी जिंदगी किस तरीके से बिताई है? नहीं सर, मैंने कभी अपनी बीवी के पास्ट के बारे में जानने की कोशिश नहीं की और ना मैं कभी जानना चाहता। और देखिए ना सर, पास्ट हर किसी का होता है। मेरा भी पास्ट है और कहीं ना कहीं आपका भी पास्ट रहा होगा और ऐसे ही Diksha का भी पास्ट होगा। अगर हम किसी के पास्ट में घुसते हैं, तो सर हमेशा चीजें खराब ही होती है। इसलिए मैंने बस जाने दिया। तुम्हें अपनी बीवी के पास्ट के बारे में जान लेना चाहिए था। क्योंकि इससे लड़की के बैकग्राउंड के बारे में पता चलता है कि उसने किस तरीके की जिंदगी बिताई है और कहां-कहां उसके अफेयर्स रहे हैं। अब ऐसे तो हम किसी से भी शादी नहीं कर सकते ना। अगर हम ऐसे थोड़ा सा प्यार करके किसी से शादी करेंगे, तो कल के दिन लड़का या लड़की दोनों की जिंदगी खराब हो सकती है। तो बड़ा रिस्क है इसमें। सर, आप अपनी जगह बिल्कुल सही हो। अब Diksha ने अपने पास्ट में क्या किया, क्या नहीं, किस से अफेयर रहा, मुझे उससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जब से Diksha से मेरी शादी हुई है ना, मुझे कभी इनसिक्योर फील नहीं होने दिया उसने। इस मेरे फ्लैट को उसने घर बनाया है और आपको पता है सर, 6 महीने तक मेरी जॉब नहीं थी, लेकिन उसने अपनी सेविंग्स से मेरे घर को चलाया है और मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं निकम्मा हूं, आवारा हूं या उसके टुकड़ों पर पल रहा हूं। तो सर, अब आप ही बताइए, उसके पास्ट को लेकर के मुझे क्या करना है? मुझे तो प्रेजेंट और फ्यूचर से फर्क पड़ता है ना सर। लेकिन सभी की किस्मत तुम्हारी जैसी नहीं होती। कुछ लोग प्यार किसी और के साथ करते हैं और शादी किसी और के साथ। बाकी बेस्ट ऑफ लक। मैं चलता। चाय। चाय तो पी। कोई बात नहीं, वैसे भी मुझे अर्जेंट काम आ गया था। तुम्हारी बनाई हुई चाय तो मैं वेस्ट नहीं जाने दूंगा। आओ, दोनों बैठकर पीते हैं। जल्दी से आओ इधर। एक ये लो, गरमा गरम चाय।