Hook

Their other posts in the index, biggest breakout first.
एक तो पहले लोगों को ये अंडरस्टैंड करना है कि एवरीबडी कैन नॉट बी एन ऑन्ट्रप्रेन्योर। पहले तो ये रियलाइज करना जरूरी है। जब से स्टार्टअप की हवा चली है ना, हर चलते फिरते आदमी को लगता है मैं भी ऑन्ट्रप्रेन्योर हूं। मेरे पास भी आईडिया है, मैं भी पैसे रेज करूंगा, मैं भी बिजनेस बना लूंगा। तो पहले ये रियलाइज करें कि ऑन्ट्रप्रेन्योर होना हर बंदे के लिए जरूरी नहीं है। अब वो कैसे पता चलता है ये वाले सवाल आता है कि मैं कैसे जज कर लेता हूं ऑन्ट्रप्रेन्योर। तो मैंने एक बड़े सिंपल सी उसकी भी एक वो बनाई हुई है। मैं कैसे जज कर लेता हूं। मैं कहता हूं आप शार्क टैंक देखें। आप ड्रेगन डेन देखें। आप पोंड स्टार करके एक शो आता है यूएस में। वो एंटीक बेचते हैं। उनकी शॉप पे बहुत अच्छा काम। मैं कहता हूं अगर ये तीन शो आप देखें। अगर आपको इसमें बोरियत महसूस हो रही है। तो पहला रेड फ्लैग आपके पास आ गया। अगर आपको ग्रीन फ्लैग चाहिए ना। तो पहला ग्रीन फ्लैग ये है कि एक आधे दो एपिसोड के बाद आपको मजा आ रहा है देखने में। दूसरा ये है कि आप उस शो देखते हुए बोलेंगे यार इसने यूं बोला होता ना, तो ये अनुबम बोल देता। ये चीज गलत बोल दी। इसको यूं नहीं बोलना चाहिए था। इसको यूं बोलना चाहिए था। इसके बिजनेस पे ये ये चीजें बुरी दिख रही हैं। अगर आपने ये चीज करना शुरू कर दी ना, इसका मतलब आपके अंदर एक कीड़ा मौजूद है। जो कि ऑन्ट्रप्रेन्योरशिप का है।