सरगोधा में इकलौते बेटे की एक ही घर से चार जनाजे उठने की वजह बन गई। कहा जाता है कि किसी के जाने से जिंदगी रुक नहीं जाती, किसी के जाने से कोई चला नहीं जाता या किसी करीबी के जाने से ये दुनिया रुक नहीं जाती। लेकिन ये घर जहां पर ये शख्स जो कि आपको स्क्रीन पर नजर आ रहा है, कासिम रांझा इसका नाम है और ये चार बहनों का इकलौता भाई है। इस लड़के का इंतकाल हुआ और इस जवान लड़के का इंतकाल, इसकी मौत घर वालों के लिए किसी कयामत से कम ना थी। घर वाले इस सदमे को जिस तरह से बर्दाश्त करते रहे, लेकिन इसकी छोटी बहन इस दुख को, इस तकलीफ को बर्दाश्त ना कर सकी और एक हफ्ते के अंदर-अंदर बहन भी इस दुनिया से रुखसत हो गई। इस घर से 19 दिनों में चार जनाजे उठे। सबसे पहले कासिम रांझा का जनाजा, उसके बाद उसकी छोटी बहन का जनाजा जो कि तकरीबन आठ दिन बाद बहन का इंतकाल हुआ और उस घर से एक और जनाजा उठा। बाप जिसका नाम है नजीर रांझा, जिसने सबसे पहले अपने जवान इकलौते बेटे का जनाजा देखा, उसकी तदफीन की, उसकी मौत को अपने कंधों पर उठाकर, उसके जनाजे में शिरकत करके उसको मनों मिट्टी तले दबाया और उसके बाद फिर बेटी के साथ भी वही सब कुछ हुआ और बेटी को भी उसी तरह से तदफीन के मरहले से गुजारा और बूढ़ा बाप इस सदमे को बर्दाश्त ना कर सका और बेटी के इंतकाल के छह दिन के बाद बाप भी इस दुनिया से रुखसत हो गया। आप अंदाजा लगाएं कि किसी के घर में एक मौत हो जाए तो किस तरह से दुख का, किस तरह से सोग का आलम होता है। इस घर से 19 दिनों में चार-चार मय्यतें उठाई गई हैं। सोचें उस घर का, उस इलाके का और हर सुनने वाले का क्या हाल होगा। अब वो बूढ़ी मां जिसने सबसे पहले अपने जवान बेटे की मौत को देखा, फिर उसने अपनी बेटी की मौत को देखा और फिर उसने अपने शौहर को इस दुनिया से जाते देखा, जिसने एक से दो हफ्ते के अंदर-अंदर अपने घर से तीन मय्यतें उठते देखी, वो मां भी इस दुख को, इस सदमे को बर्दाश्त ना कर सकी और मां भी इस दुनिया से रुखसत हो गई। यानी कि बेटा जिसकी मौत 9 जुलाई को हुई, उसके बाद छोटी बहन जिसकी मौत 18 जुलाई को हुई, फिर बाप का इंतकाल हुआ 23 जुलाई को और मां का इंतकाल हुआ 27 जुलाई को। ये मां, ये तारीखें इस घर के ऊपर किसी कयामत से कम नहीं थी। कोई एक चला जाए तो कहा जाता है कि ये महीना हमारे लिए अच्छा साबित नहीं हुआ, ये साल हमारे लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। तो सोचें कि जिस घर में एक ही दस्तरख्वान पर, एक ही जगह पर बहन, भाई, मां, बाप हंसते, बातें करते, एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते, उस घर में तीन हफ्ते के अंदर-अंदर, 19 दिनों के अंदर-अंदर इस तरह से मय्यतें उठना और पीछे वो बेचारी बहनें जो कि अब इस दुनिया में मां के बगैर हैं, बाप के बगैर हैं, इकलौते भाई के बगैर हैं, अपनी एक छोटी बहन के बगैर हैं, उनके ऊपर क्या कयामत आएगी। इंसान को अपना दुख हमेशा बहुत बड़ा लगता है, जब कोई उसका अपना इस दुनिया से चला जाता है तो उसको लगता है कि ये मेरे लिए सबसे बड़ा डर था जो खत्म हो गया या ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख था या मेरे हिस्से की ये कयामत थी जो आज मुझ पर गुजर चुकी। लेकिन एक लम्हे के लिए इस फैमिली का, इस खानदान का दुख सोचें, जिनके घर से दुखों ने बाहर निकलने का रास्ता ढूंढा ही नहीं, जिनके घर में अगर कोई कयामत दाखिल हुई है तो वो पूरे के पूरे घर को अपनी लपेट में लेकर चली गई। इस वक्त सरगोधा का ये इलाका जो कि कोट मोमिन नसीरपुर कलां का ये वाक्या है, जहां पर हर आंख अश्कबार है कि आखिर इस घर को, इस हस्ते-बस्ते घर को किसकी नजर लग गई, कौन था ऐसा जो इनका दुश्मन था, किसकी हसद खा गई, किसकी जलन खा गई, किसकी ऐसी नजरें बद इनको लगी है कि जो एक हस्ते-बस्ते घर को उजाड़ कर रख दिया। अल्लाह ताला इन तमाम इस दुनिया से जाने वालों के दरजात बुलंद करे और बाकी की जो फैमिली में इनकी बेटियां बची हैं, अल्लाह ताला उनको सबर-ए-जमील अता फरमाए और जो इस दुनिया से चले गए हैं, अल्लाह ताला उनके लिए अगले मामलात जो हैं वो आसान फरमाए।